स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग कई लाखों के कापी किताब जलकर राख,आग लगने का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर दक्षिणी निवासी सुरेंद्र सिंह की कॉपी-किताब की दुकान में रविवार सुबह 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखी सैकड़ों किताबें, कॉपियाँ व शैक्षणिक सामग्री कुछ ही पलों में जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची, लेकिन पानी की भारी कमी के कारण आग पर काबू पाने में असमर्थ रही।


स्थिति बिगड़ती देख टांडा कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि तब तक सुरेंद्र सिंह की दुकान पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।वहीं स्थानीय नागरिकों ने दमकल विभाग की लापरवाही और संसाधनों की कमी पर सवाल उठाए हैं।


Spread the love

Related Posts

विधायक के ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत मामले में, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअज्ञात वाहन ने ओवरब्रिज पर मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से विधायक…


Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की हालत गंभीर, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveलखनऊ के अस्पताल में बेहोशी की हालत में चल रहा उपचार, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *