दीवार गिराने की दबंगई, पीड़ित की तहरीर के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Spread the love

अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना आलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनगर महुवर (डिहवा) में दबंगई की एक घटना सामने आई है। गांव निवासी राम मूर्ति प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी रामबहादुर प्रजापति ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर उनकी दीवार को जबरन गिरा दिया। पीड़ित का कहना है कि यह कार्यवाही पूर्व नियोजित तरीके से दबंगई के बल पर की गई।


राम मूर्ति प्रजापति ने इस संबंध में शनिवार, 12 जुलाई 2025 को थाना दिवस के अवसर पर थाना आलापुर में लिखित तहरीर दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद में पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *