भीटी ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष बने जय प्रकाश सिंह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अम्बेडकरनगर। उ०प्र०पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के नेतृत्व में ब्लाक भीटी का ब्लाक स्तरीय चुनाव सम्पन्न हुआ। संघ चुनाव अधिकारी शिवकुमार मौर्य व राम अजोर पंकज की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में ब्लाक अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपनारायण विश्वकर्मा से 29मतो से जीत दर्ज की। तो वहीं ब्लाक मंत्री पद पर राम नेवल वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सहाय यादव से 63वोटसे आगे रहे।

इस तरह हुए चुनाव में ब्लाक अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश सिंह एवं ब्लाक मंत्री पद पर राम नेवल वर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य व जिला मंत्री राम अजोर पंकज ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी है।


चुनाव में मुख्य रूप से बरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,सह चुनाव अधिकारी राम प्रीति, मोहम्मद इसरार, सियाराम राजभर,लाल चंन्द्र यादव,जियाराम यादव, सुनील गिरि, ऋषि कपूर, राजीव कुमार, दीक्षा सिंह, गायत्री देवी, एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

हरे पेड़ों की कटान से मचा हड़कंप, लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों की सक्रियता पर सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर मालवनिया चौराहे पर पिछले दो दिनों से कथित तौर पर हरे-भरे आम के पेड़ की कटान जारी रहने से…


Spread the love

पीडीए महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, टांडा से गरजा सपा का सियासी संदेश

Spread the love

Spread the loveश्यामलाल पाल के निशाने पर भाजपा सरकार—रोजगार, पेपर लीक, बुलडोजर और कानून-व्यवस्था पर दागे सवाल; राममूर्ति वर्मा ने भी खोला मोर्चा अवधी खबर विशेष रिपोर्ट अम्बेडकरनगर। टाण्डा के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *