लखनऊ में मां ने प्रेमी संग मिलकर 6 साल की मासूम की गला घोंटकर की हत्या, पति पर फंसाने की रची थी साजिश

Spread the love

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए अपने ही हाथों 6 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात में महिला का प्रेमी भी शामिल था। हत्या के बाद महिला ने पूरे 36 घंटे तक बच्ची का शव घर में छुपाकर रखा और फिर पति पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

शक की सुई पति की ओर, लेकिन जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र के खंदारी बाजार की है। आरोपी महिला रोशनी खान ने खुद पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसके पति शाहरुख ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पति शाहरुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। लेकिन जब फोरेंसिक टीम ने गहराई से जांच की और पुलिस ने रोशनी से सख्ती से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया।

साजिश का पर्दाफाश, मां ने खुद किया मासूम का कत्ल
डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में रोशनी टूट गई और उसने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी और उसी के खिलाफ हत्या का झूठा केस दर्ज कराने की साजिश रची।

पूरे 36 घंटे तक बच्ची का शव घर में पड़ा रहा, और इस दौरान महिला ने पति को फंसाने की योजना बनाई। पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पहले भी पति के परिवार को जेल भेज चुकी थी रोशनी
पुलिस जांच में सामने आया कि रोशनी का अपने पति और ससुराल वालों से पहले से ही विवाद चल रहा था। वह पहले पति की मां, भाई और बहनों पर झूठे केस दर्ज करवा चुकी थी और उन्हें जेल भिजवा चुकी थी। कुछ माह पहले उसने शाहरुख को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

प्रेमी और प्रॉपर्टी लालच बना मौत की वजह
शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की बहुमंजिला संपत्ति पर भी रोशनी की नजर थी। इसी लालच में उसने पूरे परिवार को जेल भिजवा दिया था और अब पति से छुटकारा पाने के लिए बच्ची की हत्या कर साजिश रची।

मासूम की चीखों पर भी नहीं पसीजे मां-बेटी के कातिल
हत्या में शामिल प्रेमी ने कबूल किया कि रोशनी के कहने पर उसने मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या की। बच्ची के गले से खून बह रहा था और वह चीख रही थी, लेकिन दोनों ने एक पल के लिए भी दया नहीं दिखाई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने रोशनी खान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीपी ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल्स, चैट्स और घटनास्थल के सभी सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील: अगर घर में हो पारिवारिक कलह या संदेह, तो छिपाएं नहीं, कानून का लें सहारा
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी पारिवारिक विवाद या संदेहजनक गतिविधि की जानकारी तत्काल दें। इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं को केवल जागरूकता और समय रहते हस्तक्षेप से रोका जा सकता है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *