अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित बी. एन. के. बी. पी. जी. कॉलेज, अकबरपुर में सत्र 2025-26 के लिए हुए प्रशासनिक परिवर्तन में नए नियन्ता मंडल की घोषणा की गई। सत्र 2025-26 के लिए समाजशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. अतुल मिश्र को मुख्य नियंता बनाया गया है। नए नियन्ता मंडल में मुख्य नियन्ता समेत नौ सदस्यों को सम्मिलित किया गया है। मुख्य नियन्ता डॉ.अतुल मिश्र के अतिरिक्त अन्य सदस्यों में प्रो. सिद्धार्थ पांडेय, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ.शशांक मिश्र, अमित कुमार, सुमित्रा पटेल, डॉ. कमल कुमार त्रिपाठी और डॉ. बृजेश कुमार रजक हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने नियन्ता मंडल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. मिश्र अनुभवी शिक्षक हैं। अपनी टीम के साथ महाविद्यालय और विद्यार्थियों के मध्य सेतु का कार्य करेंगे।
अवगत हों कि डॉ. मिश्र प्रखर शिक्षक नेता के तौर जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष के दायित्त्व का निर्वहन कर रहे हैं।
पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक है। डॉ. मिश्र अपनी शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से पूर्ण की है। डॉ. मिश्र के मुख्य नियन्ता बनाये जाने पर वरिष्ठ प्रोफेसर और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ. अनिल कुमार समेत सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की।





