महरुआ थानाध्यक्ष की सक्रियता से पीड़ितों में जगी न्याय की उम्मीद

Spread the love

कांवड़ यात्रा और व्यापारिक सुरक्षा को लेकर थाना महरुआ की टीम सतर्क

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए नवागत थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला और हमराही सिपाहियों के साथ थाना अध्यक्ष ने महरुआ बाजार और दोस्तपुर मार्ग पर पैदल गश्त कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सावन के पावन महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों पर स्वच्छता और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जनहित में लगातार काम कर रहे यादवेंद्र सोनकर को लेकर क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक चर्चा है।

फरियादियों का कहना है कि महरुआ थाने का चार्ज संभालते ही उन्होंने न्याय की उम्मीद जगा दी है। थाना परिसर में रोज़ाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है। पीड़ितों के अनुसार, थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर न सिर्फ त्वरित कार्रवाई करते हैं, बल्कि गलत कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हैं। यही कारण है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है। 24 घंटे जनसेवा को तत्पर रहने वाले थाना अध्यक्ष को लेकर आमजन में विश्वास की भावना बढ़ी है और लोग खुलकर उनकी कार्यशैली की प्रशंसा कर रहे हैं। सावधानी, सक्रियता और सख्ती का यह संतुलित मॉडल महरुआ क्षेत्र के लिए मिसाल बनता जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *