कांशीराम आवास में प्रशासन ने की छापेमारी, अवैध रूप से कब्जा कर निवास करने वाले चिन्हित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
अकबरपुर नगर क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे कांशीराम आवास योजना परिसर में आज प्रशासनर पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान कई फ्लैटों में ऐसे लोग पाए गए जो अवैध रूप से रह रहे थे। छापेमारी की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारियों के मुताबिक, कई लाभार्थियों ने मिले अपने मकानों को या तो किराए पर दे रखा है या फिर खुद वहां न रहकर किसी और को रहने दे रहे हैं, जो कि आवास योजना के नियमों के खिलाफ है। टीम ने मौके पर रहने वाले लोगों से दस्तावेज मांगे, जिसमें कुछ लोग वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। आज की जांच में 50% से ज्यादा लोग अवैध रूप से पाए गए हैं प्रशासन ने अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है और ऐसे सभी मामलों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोबारा जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कई स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे आवास में रह रहे असली लाभार्थियों को राहत मिलेगी।


कांशीराम आवास जैसी योजनाएं गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चलाई जाती हैं, लेकिन जब ऐसे आवास अवैध कब्जे या गलत उपयोग में आ जाते हैं, तो यह असली लाभार्थियों के साथ अन्याय होता है। प्रशासन की यह पहल इसी दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। प्रशासन टीम में एसडीम अकबरपुर, सीईओ अकबरपुर, अधिशासी अभियंता बीना सिंह, कोतवाल अकबरपुर, अतुल वर्मा सभासद मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *