तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल किशोर ने तोड़ा दम, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर |
थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम आनापुर निवासी विजय कुमार के नाबालिग पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा बाइक सवार की लापरवाही से हुआ था। मामले में मृतक के पिता ने भीटी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2025 को विजय कुमार का पुत्र फल का ठेला लेकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे बाइक सवार मोहित पुत्र रामतिलक निवासी ग्राम रामप्रसाद का पूरा (सुगौटी), थाना भीटी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। काफी इलाज के बाद भी सुधार न होने पर परिजन उसे घर वापस ले आए। 23 जुलाई को बुधवार के दिन घायल किशोर की मौत हो गई।


मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया कि इलाज में व्यस्त होने और मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वे समय पर पुलिस को सूचना नहीं दे सके। अब उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की एफआईआर दर्ज कर लापरवाह बाइक सवार मोहित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मीठी तनाव प्रभारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज का आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *