उद्यान विभाग दे रहा पहली बार सिंघाड़ा, ड्रैगन फूट, स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन में कृषकों का पंजीकरण आनलाइन रजिस्ट्रेशन क्रमशः dbt.uphorticulture.in पर पहले आओ पहले पाओ अनुदान का भुगतान डी.बी.टी. माध्यम से लागू है। वर्ष 2025-26 में जनपद में पहली बार पपीता, आंवला, बेर, सिंघाड़ा, ड्रैगन फूट, स्ट्राबेरी, मसाला कार्यकम, हल्दी, सब्जी की खेती में मचान विधि आदि पर लागत का 40 प्रतिशत अनुदान देय है।

इसके साथ ही साथ प्रोजेक्ट आधारित कार्यक्रम यथा संरक्षित खेती पाली हाउस एवं शेडनेट हाउस, मशरूम की खेती पान व कम्पोस्ट के साथ-साथ कम लागत छोटे पैमाने पर मशरूम उत्पादन इकाई कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग चैम्बर आदि के प्रोजेक्ट तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कर योजना का लाभ ले सकते है।

शासनादेश के अनुरूप इच्छुक कृषक ऑनलाइन वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद पंजीकरण पावती, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं खेतौनी, 10 रू के स्टाम्प पर शपथ पत्र एवं फोटो कार्यालय में उपस्थिति होकर जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी ईदगाह मार्ग डा० अम्बेडकर पार्क में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *