विवाद सुलझाने पहुँची वाल्टरगंज पुलिस पर पक्षपात का आरोप, एसओ को निलंबित करने की माँग

Spread the love

बस्ती। जनपद वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर ग्राम पंचायत के ननकपुर में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस विभाग से की गई है जिसमें वाल्टरगंज थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

“सरदार सेना बस्ती” के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि दोनों पक्षों को 31 जुलाई 2025 को वाल्टरगंज थाने पर बुलाया गया था, जहाँ विवाद के निपटारे के लिए ग्राम समाज के संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में बातचीत होनी थी। लगभग 30 लोग थाने पहुँचे भी, लेकिन थाना प्रभारी ने एक पक्ष को बैठाकर दूसरे पक्ष को थाने में प्रवेश ही नहीं करने दिया।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि थानाध्यक्ष ने बातचीत के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और एक पक्ष द्वारा की गई मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत को पूरी तरह अनसुना कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके मोबाइल, घड़ी और अन्य सामान भी छीने गए लेकिन थाने में सुनवाई नहीं हुई।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि वाल्टरगंज थाने में लगातार ऐसे मामलों में पक्षपात किया जाता है जिससे क्षेत्र में लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

सरदार सेना ने तीन प्रमुख माँगें उठाई हैं:

  1. थानाध्यक्ष वाल्टरगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।
  2. दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय व न्यायिक कार्रवाई हो।
  3. थाने में हुए पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जाए।

Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *