यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान बेहाल, साधन सहकारी समिति पर उमड़ी भीड़

Spread the love

संवाददाता अजय सिंह

भीटी अंबेडकरनगर( अवधी खबर)। जिले की भीटी तहसील अंतर्गत भीटी ब्लॉक में इन दिनों यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं। खाद न मिलने की वजह से किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। जैसे ही खाद मिलने की सूचना मिलती है, साधन सहकारी समिति, भीटी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है, जो किसानों की बेचैनी और संकट की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है। स्थिति यह है कि प्राइवेट दुकानों पर भी यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है, और यदि कहीं थोड़ी-बहुत मिल भी रही है, तो वह किसानों की जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रही है।


धान और गन्ने की फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत इस समय सबसे अधिक होती है। लेकिन एक तरफ मानसून की बेरुखी और कम बारिश ने किसानों की चिंताएं पहले से ही बढ़ा रखी हैं, अब दूसरी ओर यूरिया की अनुपलब्धता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। क्षेत्र के किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द सरकारी गोदामों और प्राइवेट दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे समय पर फसलों में खाद डालकर उत्पादन को बचाया जा सके। यदि जल्द खाद की आपूर्ति नहीं हुई, तो फसलों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है, जिसका सीधा प्रभाव किसानों की आर्थिक स्थिति और जिले की कृषि उत्पादकता पर पड़ेगा।
किसानों की यह आवाज अब सिर्फ एक मांग नहीं, एक आपातकालीन स्थिति का संकेत बन गई है, जिसे सरकार और प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *