मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति को ठेंगा, पियारेपुर में ज़मीन विवाद बेकाबू

Spread the love

राजस्व टीम व पुलिस पर भी उठ रही है उंगलियां

अम्बेडकर नगर।
जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पियारेपुर गांव में गाटा संख्या 119 की ज़मीन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार जानकारी देने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
हिस्सेदारों का कहना है कि आपसी सहमति से ज़मीन पहले से बंटी हुई है और सभी लोग अपने-अपने हिस्से पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसी दौरान ईश्वर चंद्र अग्रहरी नामक व्यक्ति पर फर्जी शिकायत देकर विवाद खड़ा करने और दोहरी दावेदारी जताने के आरोप लगाए गए हैं।


बताया गया कि जब कुछ लोग अपने हिस्से पर कार्य कर रहे थे, तभी ईश्वर चंद्र ने पुलिस को सूचना देकर कार्य रुकवा दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
मिली जानकारी अनुसार प्रशासन की ओर से एसडीएम के निर्देश पर एक टीम निरीक्षण के लिए भेजी गई, लेकिन टीम ने 30( 2) का मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व टीम न तो सही पैमाइश कर रही है और न ही बंजर ज़मीन की स्पष्टता दे रही हैं। उल्टे ग्रामीणों से ही बंजर की पहचान करने को कहा जा रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, जब राजस्व टीम से जब सवाल किया गया तो कानूनगो ने उल्टे प्रश्न पूछने वाले का ही नाम नोट करने को कह दिया और दबाव बनाने की कोशिश की। इससे ग्रामीणों में यह आशंका गहराई है कि कहीं जिम्मेदार अधिकारी पारदर्शिता के बजाय दबाव की राजनीति तो नहीं कर रहे हैं।
हिस्सेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाए।
मामले में एसडीएम अकबरपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा अगर बंजर है तो हम बंजर अपना निकलवा लेंगे।


Spread the love

Related Posts

तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। तहसील भीटी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर के ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।…


Spread the love

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *