राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, नही हो सकी पहचान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के पूर्वी कट पर रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक को खून से सना पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक की उम्र लगभग 37 वर्ष अनुमानित की है, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी जांच की जा रही है ताकि युवक की पहचान हो सके।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने यह भी कहा कि हत्या की आशंका के बीच दुर्घटना की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि, मौके पर किसी वाहन के टक्कर के निशान या खून के छींटे सड़क पर न मिलने के कारण दुर्घटना की थ्योरी कमजोर मानी जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। अम्बेडकरनगर पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को मृतक युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क करें।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *