बस्ती की बेटी दिव्या मिश्रा ने लहराया परचम कवि कुंभ वाराणसी में हुई सम्मानित

Spread the love

दिव्या मिश्रा द्वारा लिखी पुस्तक अंतर्मन के दिव्य भाव काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

बस्ती। वाराणसी में आयोजित कवि सम्मेलन व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बस्ती की बेटी कवित्री दिव्या मिश्रा को सम्मानित किया गया। आपको बतादें की बनारस में आयोजित सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विकास कपूर (शिरडी साइ बाबा फिल्म निर्माता और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) के द्वारा बस्ती की बेटी कवित्री दिव्या मिश्रा की पुस्तक अंतर्मन के दिव्य भाव काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।

कवित्री दिव्या मिश्रा को इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दिव्या मिश्रा जो की मूल रूप से बस्ती जनपद के मिश्रौलिया दुर्वासा ग्राम की रहने वाली हैं और उनके पिता चंद्रशेखर मिश्रा किसान व माता श्रीमती ज्योति मिश्रा जो की आंगनवाड़ी है। माता-पिता द्वारा संघर्ष कर पढाने लिखाने के बाद बेटी ने भी अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए उनका मान सम्मान बढ़ाते हुए इतने कम उम्र में ही अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए दिव्या मिश्रा ने अब तक कई साझा संकलन में भी अपनी कविता व गीत आदि लिखी है।

दिव्या मिश्रा पेशे से एक शिक्षिका है शिक्षिका होने के साथ-साथ एक अच्छी कवित्री भी है जो कहीं न कहीं मंच पर कविता पाठ करने लगातार जाया करती हैं।संघर्ष की राह को अपनाकर तमाम चुनौतियों से टकराकर दिव्या मिश्रा ने अपने माता-पिता के साथ-साथ बस्ती जनपद को भी गौरवान्तित किया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच पर प्रियंका अग्निहोत्री (प्रभा पब्लिकेशन की संस्थापक), नीलू मिश्रा (बस्ती की बेटी व गोल्ड मेडल एथलेटिक्स), प्रताप शंकर दुबे (काशी विद्यापीठ के प्रवक्ता व लेखक), वनिता शर्मा (दिल्ली लेखिका), सूर्य प्रकाश मिश्रा (जाने-माने लेखक व प्रवक्ता इंटर कॉलेज), अरविंद मिश्रा हर्ष (रचनाकार) व नागेश शांडिल्य उपस्थित रहकर सभी लोगों ने दी शुभकामनाएं।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *