ओबीसी महासभा ने पिछड़े वर्गों को दशमोत्तर शुल्क वापसी की बहाली किये जाने के सहित अन्य मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा…

Spread the love

अम्बेडकरनगर,अवधी खबर(बृजेश कुमार)। जनपद के ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष मंजीत राजभर के नेतृत्व में अकबरपुर मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ0भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समीप विरोध प्रदर्शन कर ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने एवं ओबीसी आरक्षण की क्रीमीलेयर शर्तो में साजिशन बदलाव कर ओबीसी आरक्षण से बड़ी संख्या में बाहर किये जाने सहित अन्य प्रमुख मांगो के लिए अपना मांग पत्र जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भेजा हैं। कार्यकारी जिलाध्यक्ष मंजीत राजभर ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति भारत के अनुच्छेद का 258 का अनुपालन करते हुए राज्यों को निर्देशित करें कि राज्य सरकार कैबिनेट एवं विधानसभा सत्र बुलाकर ओबीसी की जातिगत जनगणना कराये जाने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजते हुए ओबीसी महासभा की मांग से अवगत कराये संघ सरकार भारत का संविधान के अनुच्छेद 243 घ के खंड 6 एवं 243 न के खंड 6 तथा अनुच्छेद 330 और 332 खंड अनुपालन करें और तदनुसार ओबीसी के लिए व्यवस्था बनाने हेतु मंडल क्रीमीलेयर आयोग की अनुशंसाओं को पूर्णतः लागू करते हुए राज्य के विधानसभाओ में सीटें और लोकसभा में 353 सीटें आरक्षित की जाए।

सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अमन पटेल अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार अनुच्छेद 340 का पालन करें और ओबीसी आरक्षण में असंवैधानिक क्रीमीलेयर की शर्तो में साजिशन सैलरी कृषि जोड़कर भविष्य में ओबीसी वर्ग की बहुत बड़ी आबादी को ओबीसी आरक्षण से बाहर किये जाने की सरकार की मंशा अनुरूप पी शर्मा रिपोर्ट पर रोक लगाते हुए असंवैधानिक क्रीमीलेयर को हटाया जाए।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *