रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।


पहले पक्ष की ओर से सूरज कुमार यादव पुत्र श्यामकरन यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रामकेवल, रामनेवल पुत्रगण स्व. मातादीन, पूनम पत्नी रामकेवल तथा प्रभाकर पुत्र त्रिलोकी यादव गड़ासा, फरसा, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।


वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रामनेवल यादव पुत्र स्व. मातादीन ने आरोप लगाया है कि सूरज कुमार यादव, श्यामकरन यादव, कमलेश पत्नी श्यामकरन, हिमांशु पुत्र श्यामकरन तथा महिमा पुत्री श्यामकरन ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महरुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दौमित्र सेन रावत को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *