अवधी खबर संवाददाता
सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष के पी बाबा ने सहभागिता करते हुए उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर के पी बाबा ने डॉक्टर मिश्रा को उनके सफल नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों तक उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुल्तानपुर से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में अवनीश शुक्ला बल्लन सिंह और उज्जवल दुबे हिमांशु यादव अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लियाव सभी ने संगठन की मजबूती युवा शक्ति के सशक्तिकरण और जन सेवा के संकल्प को आगे बढ़ने का विश्वास व्यक्त किया।




