सिलिंडर फटने से तीन घायल

Spread the love

अंबेडकरनगर।
जलालपुर के नगपुर बाजार में गैस सिलिंडर रिफिलिंग करते समय फट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि वहां रखे अन्य सिलिंडर में आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।नगपुर गांव के एक व्यक्ति की नगपुर बाजार में ही गैस रिफलिंग की दुकान है। मंगलवार की शाम छह बजे अहियापुर गांव के कैलाश और रामपुर कला गांव निवासी राधेश्याम गैस रिफिलिंग कराने पहुंचे थे। दुकानदार गैस रिफिलिंग करने में जुटा था। तभी तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में कैलाश और राधेश्याम समेत वहां बैठा एक अन्य ग्रामीण घायल हो गए।आननफानन सभी को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की मदद से गैस रिफिलिंग करने वाले दुकानदार ने घायलों पर सुलह का दबाव बनाया, लेकिन घायल इसके लिए राजी नहीं हुए। बुधवार की देर शाम तक मान मनौव्वल का दौर जारी रहा। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
अवैध रिफिलिंग का हो रहा कारोबार
जिले में अवैध रिफिलिंग का कारोबार जोरों पर है। प्रशासन, पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की नाक के नीचे घरेलू गैस सिलिंडरों से हैंडी गैस सिलिंडरों में गैस भरी जा रही है। अवैध रिफिलिंग का धंधा गैस चूल्हे व स्पेयर पार्ट बेचने वाली लगभग हर दुकान पर होता है। कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी पूर्ति विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। एडीएम सदानंद गुप्त ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *