रास्ते में चार युवकों ने की लूट, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के यरकी डडवा इमिलिया निवासी विजय वर्मा पुत्र शिव प्रकाश वर्मा के साथ मंगलवार रात लूटपाट और मारपीट की वारदात सामने आई है। पीड़ित के अनुसार, रात लगभग 10 बजे वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे कि बजदहा के पास चार युवकों ने रास्ता रोककर ₹10,000 नकद छीन लिए, गाड़ी में तोड़फोड़ की और मारपीट भी की। विजय वर्मा ने आरोप लगाया कि बजदहा निवासी दयाशंकर, अर्जुन, छोटू और भीम पुत्र प्रेम इस घटना में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि 112 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने रात में ही थाना अध्यक्ष को शिकायत पत्र सौंपा था और अगले दिन सुबह थाने बुलाया गया, लेकिन थाना अध्यक्ष मौजूद नहीं मिले। इस मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने नाराजगी जाहिर की है। वही जब इस संबंध में अहरौली थाना अध्यक्ष सुनील कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *