अतिक्रमण और धोखाधड़ी से परेशान पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।जनपद के भीटी तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर मकान और जमीन पर कब्जा जमाने, धोखाधड़ी से बैनामा कराने और परिवार को भूखमरी की स्थिति में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्राम यादवपुर परगना मिझौड़ा निवासी शीलता प्रसाद पटवा ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया कि विपक्षी स्वामीनाथ पटवा पुत्र–माता प्रसाद पटवा , जो कि उनका भाई है, ने दबंगई के बल पर मकान संख्या 126 के कुछ कमरों पर कब्जा कर लिया।

इसके अलावा, प्रार्थी की अनुपस्थिति में उनकी माता और पिता से कूटरचित तरीके से पूरी जमीन अपनी पत्नी के नाम 22 सितंबर 2021 को रजिस्ट्री करा ली। पीड़ित के अनुसार, कई बार सक्षम अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बावजूद अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। साथ ही, विपक्षी खेती-किसानी करने भी नहीं देता, जिससे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है।

पीड़ित ने बताया कि स्वामीनाथ पटवा दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके डर से वह अपने घर तक नहीं जा पा रहा है। पीड़ित ने डीएम से शीघ्र कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाने, जमीन वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *