भीषण सड़क हादसा : दंपति की मौके पर दर्दनाक मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। शनिवार सुबह महरुआ चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब सुल्तानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात डंपर अनियंत्रित होकर बाइक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के बेला महमूदपुर गांव निवासी राम चारित्र (38 वर्ष) अपनी पत्नी देवमति के साथ किसी मजार से लौटकर शाहगंज से घर आ रहे थे। जैसे ही दोस्तपुर रोड से महरुआ चौराहा पार कर भीटी रोड की ओर बढ़े, तभी अचानक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पत्नी का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, वहीं मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक महरुआ चौराहे पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। चौराहे पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही कोई चेतावनी संकेत बोर्ड। यही वजह है कि तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन जानलेवा घटनाएं हो रही हैं।

मृतक के कोई संतान नहीं थी। वे अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे। परिवार में मां के अलावा तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद की। महरुआ थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोग प्रशासन से चौराहे पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाने की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *