झंडारोहण के बाद शहीदों की स्मृति में पुलिस चौकी पर वृक्षारोपण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत श्रवण क्षेत्र पुलिस चौकी पर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौकी इंचार्ज संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में झंडारोहण के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांस्टेबल बृजेश यादव एवं संदीप यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के तहत चौकी परिसर में भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम के शहीद वीर जवानों की स्मृति में वृक्ष लगाए गए। चौकी इंचार्ज संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई।

उनके नाम पर वृक्ष लगाना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर हर भारतवासी शहीदों की याद में एक वृक्ष अवश्य लगाए, ताकि वातावरण भी स्वच्छ रहे और आने वाली पीढ़ियाँ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रख सकें।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *