मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही फोटो पांच मास्टर रोल्स पर, दस दिन तक दिखी हाजिरी

Spread the love

अम्बेडकरनगर (संवाददाता):
विकासखंड भियाव की ग्राम सभा गोविंदपुर में मनरेगा योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां एक ही मजदूर की फोटो को लगातार दस दिनों तक पांच अलग-अलग मास्टर रोल्स पर अपलोड किया गया, जिससे फर्जी हाजिरी दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

मनरेगा नियमों के अनुसार, एक मजदूर की फोटो एक ही मास्टर रोल पर एक बार ही अपलोड की जा सकती है। लेकिन गोविंदपुर में इस नियम की खुलकर अवहेलना की गई।

मामले की सूचना सप्ताह भर पहले ही ग्राम पंचायत सचिव को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और कार्य जारी रहा। बाद में जब व्हाट्सएप के माध्यम से साक्ष्य दोबारा भेजे गए, तब जाकर कार्य को बंद किया गया।

ग्रामीणों ने इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक मामला नहीं है, बल्कि और भी फर्जीवाड़े हो सकते हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह रिपोर्ट मनरेगा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो ग्रामीण रोजगार की सबसे बड़ी योजना पर जनता का भरोसा डगमगा सकता है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *