पुलिस की देखरेख में किसानों को मिला खाद, महिलाओं सहित सैकड़ों किसानों ने ली खाद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। विकास खंड कटेहरी के असाइतपुर कला स्थित बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) पर शनिवार को किसानों को पुलिस की मौजूदगी में यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई। समिति पर कुल 350 बोरा यूरिया मौजूद था, जिसका वितरण निष्पक्ष तरीके से किया गया। सुबह से ही खाद लेने के लिए लगभग 200 किसान समिति पर पहुंच गए थे, जिनमें 20 से 25 महिला किसान भी शामिल थीं।

oplus_131072

भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था की स्थिति बनने लगी, जिस पर सचिव दुर्गा पांडेय ने तत्काल 112 नंबर पुलिस को बुलाया। पुलिस की देखरेख और सचिव की सूझबूझ से सभी किसानों को क्रमवार खाद उपलब्ध कराया गया। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें खाद सरकारी निर्धारित मूल्य 267 रुपये प्रति बोरी पर ही मिली और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली नहीं की गई। खाद पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रशासन एवं समिति का आभार जताया।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *