कटका थानाध्यक्ष और महिला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, कार्यशैली पर उठे थे सवाल

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। कटका थाने के थानाध्यक्ष प्रेमचंद और महिला उपनिरीक्षक पूजा वर्मा को कार्य में लापरवाही और संदिग्ध कार्यशैली के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है।


कटका थाना क्षेत्र के लोगों का आरोप था कि थाने में आने वाले मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। पीड़ितों की बात को अक्सर अनसुना कर दिया जाता था, जिससे कई मामले लंबित पड़े रहे। कुछ मामलों में अनावश्यक देरी और टालमटोल की वजह से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा था।


शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने रिपोर्ट मांगी। जांच में दोनों अधिकारियों की कार्यशैली संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
फिलहाल कटका थाना प्रभारी पद पर नई तैनाती नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि जल्द ही योग्य और निष्पक्ष अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।


इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ गई है। एसपी केशव कुमार ने स्पष्ट कहा है कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *