रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ कर ले गई कोतवाली, लेखपालों ने किया हंगामा

Spread the love

बस्ती। एक लेखपाल को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया लेखपाल ने जैसे ही किसान के हाथों से रुपए लिए वैसे ही आसपास छिपे विजिलेंस के अधिकारी व कर्मचारी सामने आ गए और रंगे हाथों पकड़े जाने पर उक्त लेखपाल हैरान रह गया लेकिन वह जबतक कुछ कर पाता विजिलेंस टीम ने उसे दबोच कर गाड़ी में बैठा लिया।

इसके तुरंत बाद टीम आरोपी लेखपाल को लेकर थाना कोतवाली चली गई मामला बस्ती सदर तहसील के बहादुरपुर विकास खंड का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल बहादुरपुर विकास खंड के अगई भगाड़ ग्राम पंचायत में तैनात है उक्त लेखपाल से परेशान होकर किसान ने विजिलेंस से उसकी शिकायत की थी। किसान का कहना है कि लेखपाल ने जमीन संबंधित काम के लिए उससे रिश्वत मांगी थी वह पिछले कई दिनों से उसको दौड़ा रहा था उक्त किसान का कहना है कि वह उक्त लेखपाल से परेशान होकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।

आपको बता दें कि एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में तैनात लेखपाल वेद प्रकाश दूबे को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें थाना कोतवाली लेकर पहुंची जहां लेखपाल संघ के पदाधिकारी व सदस्य गण एकत्रित हो गए। बता दें कि लेखपाल संघ के लोगों ने एंटी करप्शन टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि एंटी करप्शन टीम ने जबरन लेखपाल की जेब में पैसे डाले फिर उसे पकड़ लिया संघ के सदस्यों ने इसे अनुचित कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं एंटी करप्शन टीम का कहना है कि उनके पास लेखपाल के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और उक्त लेखपाल से पूछताछ जारी है थाना कोतवाली में इस पूरे मामले को लेकर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तो वहीं एंटी करप्शन टीम अपने स्तर पर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *