युवा लेखक सुदर्शन पाण्डेय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान, राज्यमंत्री महेश शुक्ला ने किया सम्मानित

Spread the love

बस्ती। पूर्वांचल की माटी से बस्ती जनपद के युवा साहित्यकार सुदर्शन पांडेय ‘नमन’ जी ने अपनी लेखनी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल किया है ‘नमन ‘ जी की पुस्तक को सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में स्थान मिला है जो पूर्वांचल की माटी को गौरान्वित कर रहा है आपको बताते चलें कि इसके साथ ही उनकी कई पुस्तकें अमेरिका के प्रमुख पुस्तकालयों में भी शामिल की गई हैं जिनमें और कई अन्य प्रतिष्ठित पुस्तकालय शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत कैरियर के लिए है बल्कि बस्ती जनपद व उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है सुदर्शन पाण्डेय ‘नमन’ साहित्यिक परिवार से आते हैं उनके दादा स्वर्गीय डॉक्टर रामदास पांडेय ‘गंभीर’ एक प्रतिष्ठित लेखक व प्रधानाचार्य तथा दार्शनिक रहे हैं। बता दें कि उनकी प्रेरणा से ही सुदर्शन ने लेखन की दुनिया में कदम रखा और उनके उपलब्धियों को देखते हुए उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और सशक्त हुई है। आपको बता दें कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना किया। तो वहीं सुदर्शन पांडेय ‘नमन’ ने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे बस्ती जनपद व उत्तर प्रदेश की उपलब्धि है उन्होंने कहा कि मैं अपने लेखन के माध्यम से भारतीय साहित्य को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। आपको बताते चलें कि उनकी इस सफलता पर जनपद के साहित्य प्रेमियों पाठकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हृदय से बधाइयाँ दी हैं और उनकी आगामी पुस्तकों का पाठकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *