जिलाधिकारी के आदेश पर तीन दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया विद्यालय में मृत छात्रा रागिनी का शव

Spread the love

बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित खपड़ही गांव के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दस फरवरी को स्कूल के एक कमरे में छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से शव निकालने की प्रक्रिया पूरी की घटना की सूचना न देने पर स्कूल के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग ने पहले ही निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकी मौत के कारणों का पता चल सके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले की गहनता पूर्वक जांच जा रही है साथ ही हर पहलुओं कि पड़ताल की जा रही है विद्यालय पर तैनात शिक्षक द्वारा घटना के बाद तत्काल बिना किसी सूचना के विद्यालय बन्द करके भाग जाना सन्देह के घेरे में था। कप्तानगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीन दिन बाद कब्र से मृतक छात्रा का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक छात्रा रागिनी के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *