अंबेडकर नगर: पुलिसकर्मी पर फोन से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने FIR दर्ज करने की लगाई गुहार

Spread the love

अंबेडकर नगर।
जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर नगपुर गांव निवासी अर्जुन वर्मा विपक्षी अशोक और उनके पुलिसकर्मी बेटे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोसी अशोक कुमार व उसकी पत्नी शीला ने उसकी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस दौरान अशोक कुमार ने धमकी दी कि उसका बेटा पुलिस में सिपाही है, इसलिए कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

इसी बीच अशोक कुमार का पुत्र रवि वर्मा, जो वाराणसी में सिपाही के पद पर तैनात है, ने अर्जुन वर्मा के मोबाइल पर कई बार कॉल किया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी रवि वर्मा फोन पर धमकी दे चुका है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस घटना के संबंध में उसने थाना जलालपुर और एसपी कार्यालय में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन SP ऑफिस में मौजूद SHO जलालपुर ने तहरीर लेकर कहा FIR हो गया है।
अब तक उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। उल्टा पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी। SHO द्वारा FIR की कॉपी तक उपलब्ध कराने से मना कर दिया गया।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस विभाग से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *