गैर इरादतन हत्या प्रकरण में न्याय की राह देख रहा परिवार, खुलेआम घूम रहे आरोपी, मिल रही धमकी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। थाना अहिरौली क्षेत्र के ग्राम समसुद्दीनपुर में हुए हत्या प्रकरण में पीड़ित परिवार अब भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुराम की हत्या मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में नामजद अभियुक्त झिनकन यादव और कर्मवीर पर गंभीर आरोप लगे हैं।

मृतक के पुत्र रोहित यादव ने पुलिस अधीक्षक अम्बेडकर नगर को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। रोहित का कहना है कि अभियुक्त खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह उसके पिता की हत्या की गई, उसी तरह उसकी भी जान लेने की धमकी दी जा रही है। वही पीएम रिपोर्ट में भी अंदरूनी चोट लगने से आंत फटने की बात सामने निकल कर आई है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामवासी यह जानना चाहते हैं कि नवागत थानाध्यक्ष इस संवेदनशील प्रकरण में क्या ठोस कार्रवाई करेंगे। फिलहाल, सबकी निगाहें पुलिस की अगली कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *