भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता के स्थानांतरण के लिए प्रदेश सरकार को बनाना होगा नया कानून

Spread the love

  • अनूप कुमार तिवारी पहले ऐसे बीएसए है जिन्होंने भ्रष्टाचारी बाबू के आगे टेके घुटने
  • भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता का स्थानांतरण करने में पूरी तरह लाचार बीएसए अनूप कुमार तिवारी पर खड़ा हो रहा बड़ा सवाल
  • भ्रष्टाचार मामले में जेल जाने व निलंबित होने के बाद भी 23 वर्षों से लगातार एक ही पटल पर जमा वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता के स्थानान्तरण से जुड़ा मामला

बस्ती– अनूप कुमार तिवारी बस्ती जिले के ऐसे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी है जो भ्रष्टाचारी वरिष्ठ बाबू संतोष गुप्ता के आगे नतमस्तक हुए हैं अर्थात् भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता का बीएसए कार्यालय में अन्य किसी पटल पर स्थानांतरण करने में पूरी तरह लाचार है । ऐसी कौन सी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी की मजबूरी है कि भ्रष्टाचारी बाबू संतोष गुप्ता के नौकरी बचाने के चक्कर में अपनी कुर्सी गंवाने में तुले हुए हैं । ऐसी कौन सी मजबूरी है कि बीएसए द्वारा स्थानांतरण नीति का पालन कराने के बजाए भ्रष्टाचार नीति का पालन कर रहे हैं ।

सरकारी शासनादेश को ताख पर भ्रष्टाचारी बाबू सन्तोष गुप्ता का स्थानांतरण करने के मामले में संज्ञान नही ले रहे हैं । बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिसमें भ्रष्टाचारियों का हौसला बुलंद हो रहा है और बीएसए अनूप कुमार तिवारी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं । बीएसए कार्यालय में 23 वर्षों से लगातार तैनात भ्रष्टाचारी बाबू सन्तोष कुमार गुप्ता का स्थानांतरण न हो पाना भाजपा सरकार के मुक्त भ्रष्टाचार प्रदेश पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है इस प्रकार स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारी बाबू सन्तोष गुप्ता का स्थानांतरण करने के लिए भाजपा सरकार को नया कानून बनाना पड़ेगा नही तो भ्रष्टाचारी बाबू स्थानांतरण नही हो पायेगा ।


सूत्रों की माने तो संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल बस्ती , बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारियों के द्वारा 23 वर्षों से तैनात भ्रष्टाचारी बाबू सन्तोष गुप्ता का स्थानांतरण कर सकते हैं लेकिन बाबू सन्तोष गुप्ता के भ्रष्टाचार की जड़ लम्बी होने के कारण जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी बाबू सन्तोष गुप्ता के स्थानांतरण मामले का संज्ञान नही लिया जा रहा है जिसे प्रदेश सरकार की साफ सुथरी छवि धूमिल हो रही है और पूरे प्रदेश में तरह – तरह की चर्चाएं चल रही है । इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा लेकिन संयुक्त शिक्षा निदेशक का फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर निकला ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *