बीएनकेबीपीजी कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिन्यास कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने छात्रों को अनुशासन, समर्पण और लक्ष्य-निर्धारण का दिया संदेश

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जिला मुख्यालय स्थित बी.एन.के.बी.पी.जी. कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य धनंजय मौर्य, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष संतोष कुमार तथा समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए।

अभिन्यास कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेट दिग्विजय यादव और सोनाली साहू को भारतीय नेवी के सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट अंतर्गत मेडिकल सहायक पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नए छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों और अवसरों से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, समर्पण और लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा दी।

अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य धनंजय मौर्य ने कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण से छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, खेलकूद, योग, जिम जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने महाविद्यालय की सहायक व्यवस्थाओं — डिजिटल लाइब्रेरी, वाचनालय, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक परिवाद समिति और एंटी रैगिंग तंत्र की जानकारी दी।

समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उससे विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास हो। गुरु ही वह पथप्रदर्शक होता है जो शिष्य को आध्यात्मिक और व्यवहारिक जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने दिया और संचालन वागीश शुक्ल ने किया। संयोजन प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी तथा सहसंयोजन डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

आम का पेड़ काटते समय बिजली की चपेट में आया पूर्व लाइनमैन, मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन लेने के दावे पर उठे सवाल, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर ग्राम सभा में सूखा…


Spread the love

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *