सेवानिवृत होने वाले कौशल कुमार तिवारी पहले शिक्षामित्र बने -विदाई समारोह संपन्न

Spread the love


अजय सिंह
भीटी अंबेडकर नगर।
भीटी तहसील के भीटी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अढ़नपुर में शिक्षामित्र के रूप में तैनात श्री कौशल कुमार तिवारी 19 वर्ष तक शिक्षामित्र के पद पर कार्य करने के बाद आज सेवानिवृत हो गए। उल्लेखनीय है की श्री तिवारी अनौपचारिक अनुदेशक के पद से वर्ष 2006 में शिक्षामित्र के पद पर चयनित हुए थे। भीटी ब्लॉक के इतिहास में शिक्षा मित्र के पद से रिटायर होने वाले वह पहले शिक्षामित्र बने उनके रिटायरमेंट पर आज विदाई कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय अढ़नपुर में किया गया।

जिसमें कई अध्यापक शिक्षामित्र आंगनवाड़ी आशा बहू विद्यालय के रसोईया और बच्चे शामिल हुए और सब ने गुरूजी को विदाई दी। विदाई में रामचरितमानस और पत्रा साल चद्दर आदि देकर माल्यार्पण कर विदाई दी गई और उनके चरण स्पर्श कर गुरु जी से आशीर्वाद भी लिया गया। बच्चों ने भी पेन देकर अपने परम प्रिय गुरु जी को विदाई दी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने भी गुरु का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा विजय वर्मा, सहायक अध्यापक हृदय राम, बृजेंद्र वीर सिंह, ओंकार तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, बलराम सिंह, गरुण पांडे, प्रधानाध्यापक सतन कुमार, विजय वर्मा, हृदय राम, ज्योति सोनी, रीमा सिंह, रसोईया शोभावती राधा पूजा माधुरी आंगनबाड़ी उमा श्रीवास्तव सुशीला देवी सहायिका दशरथ देवी और सरोज देवी तथा तमाम बच्चे और गुल मोहम्मद भी मौजूद थे।


Spread the love

Related Posts

आम का पेड़ काटते समय बिजली की चपेट में आया पूर्व लाइनमैन, मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन लेने के दावे पर उठे सवाल, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर ग्राम सभा में सूखा…


Spread the love

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *