अहिरौली पुलिस ने मोबाइल लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य को दबोचा

Spread the love

अयोध्या से चोरी की गई बाइक और लूटा हुआ मोबाइल बरामद

अंबेडकरनगर।
जनपद की अहिरौली थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में मोबाइल लूट गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक गौरव पटेल की टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद, निवासी सरहरी गांव, थाना महरुआ, के रूप में हुई है। उसे तिवारीपुर मोड़ के पास, मैझौडा रोड से दबोचा गया। पुलिस ने उसके पास से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और अयोध्या से चोरी की गई अपाचे बाइक (UP55 AQ 9182) भी बरामद की। पुलिसिया पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह शिवम धुरिया, कट्टर उर्फ अवधेश, अभिषेक और आंशिक सिंह की गैंग के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता है। 29 अगस्त को टीकुलीगंज पुल के पास तथा 26 अगस्त को अकबरपुर के कुड़िया चितौना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाओं में उसकी गैंग शामिल रही।

उसने यह भी स्वीकार किया कि लूटे गए मोबाइल फोन उनके साथी वीरू द्वारा दुकानों पर बेचे जाते थे। बरामद अपाचे बाइक को आरोपी ने अपने साथियों के साथ लगभग दो महीने पहले अयोध्या के नया घाट स्थित गेस्ट हाउस के पास से चोरी किया था। इस चोरी का मुकदमा अयोध्या कोतवाली में दर्ज है। क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा और थाना अध्यक्ष अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि जब तक मोबाइल लूट गैंग का पूरा गिरोह जेल नहीं भेजा जाता, तब तक इस दिशा में लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *