बसखारी में धूमधाम से निकला ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

Spread the love

सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ लंगर व सिलाई मशीन वितरण का हुआ आयोजन

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
क्षेत्र के बसखारी कस्बे में शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाले गए जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में सजी हुई धार्मिक झांकियां, हरे झंडे और नात-ए-पाक की गूंज से पूरा क्षेत्र सरोबार रहा।

लंगर व स्वागत समारोह
प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव और कोषाध्यक्ष जावेद राइन के नेतृत्व में सना स्वीट हाउस पर वृहद लंगर का आयोजन किया गया। मोहम्मद इरफान, सोनू राइन, मोनू राइन, आफताब राइन, शोएब राइन, अफज़ल राइन, आकिब राइन, राजा, सैय्यद फैज, शमशाद खान, आमिर खान व मोहम्मद आरिज़ ने लंगर सेवा में भाग लिया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे सैय्यद खलीक अशरफ व अन्य का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

जुलूस का मार्ग
जुलूस सज्जादानशीन मखदूम अशरफ के बसखारी आवास से निकाला गया, जो डोडो होते हुए बसखारी बाजार का भ्रमण करता हुआ पुनः उनके आवास पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर किछौछा, हंसवर, कौड़ाही सहित विभिन्न स्थानों पर भी जुलूस, बिजली की सजावट और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिलाई मशीन वितरण


हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर यतीम परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 21 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, सैयद खलीक अशरफ और फैजान अशरफ चांद मियां सहित अन्य लोगों ने गरीब महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं।

प्रशासनिक व्यवस्था


पर्व को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता और अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर कस्बे में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *