ईद ए मिलादुन्नबी पर अल्पसंख्यक महासंघ ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर सामाजिक समरसता का पैगाम दिया

Spread the love

जालौर ( श्रवण कुमार ओड़ ) शहर के जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ जालौर ने डॉ.रमेश चौधरी एवं दंत चिकित्सक डॉ. अहराज शम्मा की उपस्थिति में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की महासंघ के प्रदेश सचिव शहजाद खान ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने हमेशा अमन, मोहब्बत , इंसानियत,रहमत का पैगाम दिया हमारा फर्ज है कि इस पैगाम को आमजन तक पहुंचाए और समाज में एक दूसरे से मोहब्बत का रिश्ता मजबूत करें इस अवसर पर देश की सलामती और भाईचारे की दुआ भी की गई।

अल्पसंख्यक महासंघ कर्मचारियों अधिकारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक समरसता के कार्य में भी भागीदारी निभाता है इसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय में मरीजो को फल वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ्य की कामना की गई इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी मेल मिलाप और भाईचारा मजबूत करते हैं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमजान खान, महामंत्री फिरोज खान, अमजद खान प्रधानाचार्य ,महबूब खान पी टी आई,नूर मोहम्मद, रफीक मोहम्मदएच, इंसाफ अली, सद्दाम हुसैन,आमीर शेख वसीम अकरम,, अब्दुल गफ्फार शौकत खान , शकील खान सहितलोग उपस्थित थे


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *