मामाजी मंदिर प्रांगण में भोग तथा प्रसादी का हुआ आयोजन

Spread the love

भीनमाल ( माणकमल भंडारी ) स्थानीय भंडारी स्टीट में स्थित मामाजी मंदिर में भादरवा सुद तेरस को मामाजी के भोग तथा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि मामाजी मंदिर भंडारी मोहल्ले में शुक्रवार को सुबह मंदिर की सजावट के साथ ॳग रचना की गई । सुबह आरती के आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया । दोपहर को भगवान को भोग चढ़ाया गया ।

इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ । भोजन प्रसादी के बाद सभी ने अपने अपने इष्ट देव को याद कर मामाजी के गुण गान किये । शाम को मामाजी की भव्य आरती का आयोजन किया गया । आरती में आस पास के कई भक्तों ने भाग लेकर माहौल को भक्ति मय बना दिया। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया । रात्रि में भजन संध्या के आयोजन में मामाजी के भजनों की घूम मची रही । इस अवसर पर माणकमल भंडारी, विक्रम दर्जी, ललित भाटी, पुखराज प्रजापत, दिनेश दर्जी, दिनेश घांची, गोदाराम देवासी, प्रदीप पालगोता, चतराराम दर्जी, चिमनाराम घांची, गौतम घांची, महेन्द्रसिंह सोलंकी, पप्पूसिंह सोलंकी, मुकेश दर्जी, शैलेश सैन, दलपतसिंह, जितू दर्जी, रमेश घांची, शंकरदास वैष्णव, मुकेश वैष्णव, छगनाराम पुरोहित, मफतलाल प्रजापत, दिक्षित वैष्णव, मुकेश सोलंकी, मोतीराम देवासी, पृथ्वीराज बाफना सहित कई मामाजी के भक्त गण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *