रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मॉगों को लेकर शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शनसात सूत्रीय मॉगों को लेकर बीडिओं को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

गौर, बस्ती। विकास क्षेत्र गौर के ब्लाँक सभागार में अपनी सात सूत्रीय मॉग को लेकर विकास क्षेत्र के रोजगार सेवकों द्वारा शनिवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शऩ जिलाध्यक्ष श्यामकरन यादव के नेतृत्व में शुरु किया गया हैं। जिसमें विकास क्षेत्र के समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहें। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि विगत तीन से चार माह का मानदेय बकाया हैं।जिला कोषाध्यक्ष शहंशाह आलम ने कहाँ की मनरेगा योजना के अतिरिक्त मिशन अन्त्योदय, ईज ऑफ लीविंग, पंचायत चुनाव, डिजिटल कार्य सर्वे सहित पारिश्नमिक नहीं मिला हैं। जिससे रोजगार सेवकों में काफी रोष व्याप्त है और हम लोग भुखमरी के शिकार हैं।


रोजगार सेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित किशोर मय टीम द्वारा सहायक विकास अधिकारी ( आइ एस बि ) श्री चंद्र शेखर सिंह को अपनी सात सूत्रीय जायज मॉगों को लेकर ज्ञापन दिया गया हैं। जिसमें गुणवत्ता युक्त एंड्रॉयड फोन के साथ सर्वे खत्म होने तक डाटा पैक की व्यवस्था कराई जाय। पूर्व में किए गए एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे का भुगतान कराया जाय। हम लोगों का आकस्मिक दुर्घटना व सुरक्षा बीमा नहीं है। किसी भी विषैले जीव जन्तु के आघात से कोई अप्रिय घटना घटित होने पर सरकार द्वारा कोई सहायता राशि नहीं दी जाती है। किसी अप्रिय घटना के घटित हो जाने पर हम लोगों का परिवार भूख मरी के कगार पर आ जायेगा।

आप लिखित आदेश करें कि यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती हैं तो आप हमारे पूरे परिवार के आजीवन भरण पोषण की जिम्मेदारी आप की होगी। हम लोगों का माह जुलाई 2024 तक का ही ईपीएफ हमारे यूएएन में जमा है। माह अगस्त 2025 तक का मानदेय भुगतान करने के साथ ही ईपीएफ का पैसा हमारे यूएएन के खाते में जमा किया कराया। वर्ष 2021-22 में मिशन अंत्योदय एवं इज ऑफ लिविंग का बकाया परिश्रमिक भुगतान करने की कृपा किया जाय। एफएसटी, बीएसटी, एसएसटी, बीएलओ, विधान सभा व लोक सभा के पूर्व में किए गए ड्यूटी का भुगतान तत्काल कराया जाय।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी isb चंद्र शेखर सिंह ने कहा कि इनकी मॉगों को जिले के उच्चाधिकारियों को भेंज दिया गया हैं।


ज्ञापन के समय प्रदेश उपाध्यक्ष अमित किशोर यादव, रवि प्रताप निषाद शशि कला सुमन देवी संध्या यादव सुरेंद्र प्रताप सिंह आशुतोष गुप्ता राम रक्षा वर्मा, सुधा श्रीवास्तव, श्यामसुंदर सिंह,मोहम्मद इमरान, चंदा सिंह, अशोक कुमार,राजेश कुमार गौतम, रीना यादव, इंदिरा देवी, विनोद वर्मा,आशीष कुमार,उर्मिला, रामाशीष विश्वकर्मा, पवन सोनी, सुरेश चंद्र जौहरी, राहुल,राकेश कुमार,मायाराम, वीरेंद्र कुमार यादव,आज्ञाराम, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुनीता वर्मा, अशोक कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार यादव, रागिनी सिंह,आदि समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *