सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने नाली को किया साफ

Spread the love

कप्तानगंज, बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने का मामला प्रकाश में आया है । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है वायरल वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है कि मुख्य सड़क को ग्रामीणों द्वारा कीचड़ को साफ किया जा रहा है और मुख्य सड़क की साफ सफाई करते समय कोई सफाई कर्मी मौजूद नहीं है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्राम पंचायत पोखरा के अंतर्गत बनकटिया गांव का बताया जा रहा है ।


आपको बता दें कि ग्राम पंचायत पोखरा में 05 सफाई कर्मियों की तैनाती है । जिसमें रेनू व राम फेर ( पोखरा बनकटिया ) पार्वती ( रौहलिया )
कुसुम ( रमवापुर ) कृष्णा चौधरी (गौशाला ) पर कार्यरत हैं । ग्राम पंचायत में पांच सफाई कर्मियों की तैनाती होने के बाद भी ग्राम पंचायत साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है । इस प्रकार स्पष्ट है कि सहायक विकास अधिकारी ( एडीओ पंचायत ) सुशील कुमार श्रीवास्तव की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी ड्यूटी करने के बजाय घर पर बैठकर मौज काट रहे हैं ।

यदि एडीओं पंचायत ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों के डियूटी की जांच बराबर करते थे तो इस प्रकार ग्राम पंचायतों में साफ सफाई की व्यवस्था खराब नही होती कि ग्रामीणों को कीचड़ साफ करना पड़ता है । ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत में जादू की तरह आते हैं और ड्यूटी करके जादू की तरह निकल जाते हैं । सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने कहा कि यदि ड्यूटी से गायब सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द ही उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी ।

इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है सफाई कर्मचारी आते हैं लेकिन नाली कूड़ा कचरा से बन्द होने के कारण पानी इकट्ठा हो गया था जो ग्रामीणों ने साफ सफाई कार्य किया है एवं सचिन दृश्या सिंह ने ड्यूटी से गायक सफाई कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *