डीएम नें आइजीआरएस, जिला स्वास्थ्य समिति तथा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की बैठक कर दिए ये निर्देश..

Spread the love

बस्ती। आईजीआरएस संदर्भाे की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उन्होंने विभागवार संबंधित अधिकारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिम्मेदार अधिकारी स्वयं अपनी देख-रेख में फीडिंग का कार्य सम्पन्न करायें। जिन विभागों की प्रगति ए श्रेणी से निम्न है, उनके द्वारा प्रगति में सुधार के लिए प्रयास किया जाय।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन विभागों की श्रेणी ए है, ऐसे विभाग ए प्लस श्रेणी में आने का प्रयास करें और ए प्लस वाले यथास्थिति को बनाये रखें। उन्होने पीडब्ल्यूडी निर्माण खण्ड, विद्युत, खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
उन्होने यह भी कहा कि डिफाल्टर व असंतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाय। शिकायतों का निस्तारण इस तरह से किया जाय कि असंतुष्ट श्रेणी के संदर्भाे की संख्या न्यून से न्यूनतम रहें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस अन्तर्गत प्राप्त होने वाले संदर्भ को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें, जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिफाल्टर की श्रेणी में पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया जायेगा।


बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, हिमांशु कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उपायुक्त उद्योंग हरेन्द्र प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, डीपीआरओ रतन कुमार, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———–


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *