राजस्व गांव रौहलिया में तैनात सफाईकर्मी गौशाला पर बैठ कर करता है मौज

Spread the love

  • गौशाला पर दो गौ सेवकों की तैनाती के बाद भी सफाई कर्मी कृष्णा चौधरी गौशाला छोड़ने को तैयार नहीं

कप्तानगंज,बस्ती। एडीओ पंचायत कप्तानगंज सुशील कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत पोखर में पांच राजस्व गांवों में छः सफाई कर्मियों की तैनाती किया है फिर ग्राम पंचायत पोखर में साफ सफाई की व्यवस्था खराब होती जा रही है । राजस्व गांव पोखरा में सफाई कर्मी रेनू व राम फेर , राजस्व गांव रौहलिया पार्वती व कृष्णा चौधरी, राजस्व गांव रमवापुर कुसुम ,राजस्व गांव महुरैया में राम रमन सफाई कर्मियों की तैनाती है । सफाई कर्मी कृष्णा चौधरी की तैनाती राजस्व गांव रौहलिया में होने के बाद भी पोखरा में स्थित गौशाला पर बैठ कर मौज करता है । लेकिन एडीओ पंचायत ने कभी उक्त प्रकरण में न तो जांच किया और न ही कोई कार्यवाही किया है ।

ब्लाक मुख्यालय पर AC कमरे में बैठकर एडीओ पंचायत आराम फरमाते हैं और ग्राम पंचायतों में कभी भी जांच नही करते कि सफाईकर्मी ग्राम पंचायत में डियूटी करने जा रहा है कि नही । ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व गांव रौहलिया में 10-12 घर है जहां पर दो सफाईकर्मियों की तैनाती है लेकिन एक भी सफाई कर्मी कभी भी ग्राम पंचायत में देख नही पड़ते हैं । अब बड़ा सवाल यह है कि बिना डियूटी के कैसे प्रतिमाह पेरोल प्रमाणित हो रहा है और कैसे प्रतिमाह वेतन मिल रहा है जो एक जांच का विषय बना हुआ है ।


सूत्रों की माने तो एडीओ पंचायत सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों के तैनाती में बड़ा खेल किया है यदि सफाई कर्मियों के तैनाती की निष्पक्ष जांच हो जाए तो एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है क्योंकि किसी – किसी ग्राम पंचायतों के राजस्व गांवों में सफाई कर्मी की तैनाती ही नहीं है और एडीओ पंचायत से बात करने पर कहते हैं कि सफाईकर्मी ब्लाक में राजस्व गांव की अपेक्षा कम है लेकिन कागज में यदि सफाई कर्मियों की तैनाती देखी जाए तो लगभग दो दर्जन सफाई कर्मी सरकारी कार्यालयों में बैठ कर मौज काट रहे है और कुछ सफाई कर्मी नेतागिरी करने में जुटे हैं । इस प्रकार स्पष्ट है कि विकासखण्ड कप्तानगंज में एडीओ पंचायत की लापरवाही से साफ सफाई की व्यवस्था में बहुत बड़ा गड़बड़ झाला है उक्त प्रकरण में डीपीआरओ ने कहा कि डियूटी से गायब सफाई कर्मियों की जांच कर कार्यवाही ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *