ग्राम पंचायत पूरे हेमराज फर्जी फोटो के सहारे लग रही मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी

Spread the love

मनरेगा योजना को पलीता लगाने से नही चूक रही रोजगार सेवक शालिनी सिंह

  • ग्राम प्रधान अकबर अली के सह पर रोजगार सेवक शालिनी सिंह मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में निभा रही अहम भूमिका

विक्रमजोत, बस्ती। ग्राम पंचायत पूरे हेमराज में महिला रोजगार सेवक शालिनी सिंह उच्च अधिकारियों को गुमराह करके मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में अहम भूमिका निभा रही हैं । रोजगार सेवक पुराने फोटो के सहारे ऑनलाइन जारी मस्टर रोल पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने में सफल है । फोटो से फोटो खींचकर मनरेगा कार्यों में मनरेगा मजदूरों के नाम फर्जी हाजिरी लगाने को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है ।


सूत्रों की माने तो रोजगार सेवक शालिनी सिंह की आईडी से मनरेगा फर्जीवाड़ा ग्राम पंचायत पूरे हेमराज में जारी है । मनरेगा मजदूर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य के लिए ग्राम प्रधान अकबर अली के घर का व ब्लॉक विक्रमजोत का चक्कर काट रहे हैं । ग्राम प्रधान अकबर अली व ब्लॉक की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कहां जा रहा है कि बरसात का मौसम है इसीलिए मनरेगा कार्य नहीं कराया जा सकता है । बरसात खत्म होने के बाद और बोई गई फसलों की कटाई के बाद मनरेगा कार्य शुरू होगा । मनरेगा मजदूर मनरेगा कार्य के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं वही रोजगार सेवक शालिनी सिंह व ग्राम प्रधान अकबर अली कागजों में मनरेगा कार्यों को पूर्ण कर रहे हैं ।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि वृक्षारोपण कार्य में प्रयोग किया गया फोटो अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्य में पुनः उसी फोटो का प्रयोग किया जा रहा है । एक पुरानी फोटो से दो मनरेगा मनरेगा मजदूर कार्यों में मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी ने ग्राम पंचायत पूरे हेमराज के भ्रष्टाचार की पोल खोल दिया है । यदि ऐसे ही ग्राम प्रधान अकबर अली व रोजगार सेवक शालिनी सिंह का मनरेगा भ्रष्टाचार का खेल चला रहा तो ग्राम पंचायत पूरे हेमराज का विकास नहीं विनाश होगा ।

इस प्रकार स्पष्ट है कि रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान की मिली भगत से उच्च अधिकारियों को गुमराह करके सरकारी खजाना को लूटने का प्रयास चल रहा है । अब यह देखना है कि ग्राम पंचायत पूरे हेमराज में चल रहे मनरेगा फर्जीवाड़ा को खंड विकास अधिकारी विक्रमजोत रोक पाते हैं या नही ? उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर जारी फर्जी मस्टर रोल को जीरो किया जाएगा । किसी भी हाल में मनरेगा कार्य के नाम पर फर्जी भुगतान नहीं होगा ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *