डॉ. हिमांशु गुप्ता पुनः चुने गए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जिले में इस वर्ष आयोजित होने वाले केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. हिमांशु गुप्ता को एक बार फिर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल और सभी दुर्गा पूजा समितियों ने उनके नेतृत्व पर पुनः भरोसा जताते हुए समर्थन दिया।


चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने डॉ. गुप्ता को बधाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में दुर्गा पूजा महोत्सव लगातार अनुशासित, भव्य और श्रद्धापूर्ण ढंग से सम्पन्न होता रहा है और इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य स्वरूप में होगा।


अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. हिमांशु गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति की परंपराओं को बनाए रखते हुए सभी के सहयोग और सहभागिता से दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने भक्तों से शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना में शामिल होने की अपील की।
बैठक में बाल्मीकि उपाध्याय, मनोज गुप्ता, सुरेश वर्मा, बाबा राम शब्द यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *