बड़े धूमधाम से मनाई गई पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सिद्धार्थ पांडेय ने अपने उद्बोधन में पं. पंत को स्वतंत्रता संग्राम का वीर सेनानी बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पंतजी ने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी और हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) विवेक तिवारी ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। उनका जीवन समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से पंतजी के आदर्शों को अपनाने की अपील की। समारोह का संयोजन व संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया और अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *