महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 10 सितम्बर को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य आम जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था।
रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ0 मुकेश यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य डॉ0 उमेश वर्मा, मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 अमित गुप्ता, डॉ0 सुधांशु चंदेल, डॉ0 पारुल यादव, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 बृजेश कुमार ट्रान्सफ्यूज़न मेडिसिन विभागध्यक्ष डॉ0 मनोज गुप्ता , फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ0 संजय सिंह, दन्त रोग विभागाध्यक्ष डॉ0 अभिषेक पाण्डेय,एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 संदीप कुमार शर्मा, डॉ0 चंद्रभान, डॉ0 अनिल, डॉ0 शिव रतन, डॉ0 साजन देव केसर, डॉ0 शैलजा ,डॉ0 पूजा तथा बी.एससी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 भास्करन एवं उप प्राचार्य डॉ0 सुमित शर्मा सहित कॉलेज के समस्त संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, परामर्श एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण पर आधारित विभिन्न स्लोगन एवं बैनर के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण, समय पर परामर्श की आवश्यकता एवं सहायता के विभिन्न उपायों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन मानसिक रोग विभाग द्वारा किया गया तथा अंत में सभी को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं समाज में सकारात्मक सोच बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *