आरोपी ने महिला प्रधान पर लाठी से किया हमला और जान दी से मारने की धमकी, केस दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,(राजू निषाद)। जिले के थाना तारुन क्षेत्र में महिला ग्राम प्रधान पर हमले का मामला सामने आया है। रामदासपुर की ग्राम प्रधान उर्मिला निषाद ने अकुर सिंह उर्फ सर्वशक्ति सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना 5 सितंबर की शाम 7:30 बजे की बताई जा रही हैं, आरोपी अकुर सिंह लाठी लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। और गालियां देना शुरू कर दीं विरोध करने पर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया। पीड़िता जान बचाकर घर के अंदर भागीं।


आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने कहा कि इस बार छोड़ रहा हूँ, अगली बार जान से मार देगा। पीड़िता ने अगले दिन 6 सितंबर को रात्रि 8:22 बजे एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 333 और 74 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अकुर सिंह, धर्मपाल सिंह का पुत्र है और रामदासपुर थाना तारुन का निवासी है। वह पहले से ही उच्च न्यायालय से जमानत पर है, थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए लगा दिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश किया जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *