चौधरी लौटन राम निषाद केवल एक नाम नहीं बल्कि सामाजिक न्याय व बहुजन समाज की मुखर आवाज…।

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,(राजू निषाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 3 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में फ़ैजाबाद के गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश चौ. लौटन राम निषाद को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का संकेत दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस बयान के साथ ही कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और हलचल साफ़ देखी गई। मुख्यमंत्री की तरफ से लौटन राम निषाद के नाम की प्रभारी के तौर पर पहली घोषणा है। इस खबर से गोशाईंगंज के पीडीए के लोगों में काफी उत्साह है। चौ.लौटन राम निषाद केवल एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय व बहुजन समाज की मुखर आवाज़ हैं।

उन्होंने हमेशा बहुजन वंचित तबकों के सवालों को मजबूती से उठाया है। जब-जब आरएसएस के सामंतवादी व मनुवादी शक्तियों द्वारा झूठा आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव व यादव समाज को बदनाम करने और यादव वनाम गैर यादव के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश किया गया। तब-तब लौटन राम निषाद ने आगे बढ़कर तथ्यों के साथ सच्चाई को सामने रखा। उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा “86 में 56 यादव एसडीएम के नाम पर फैलाए गए दुष्प्रचार को लौटन राम निषाद ने तथ्य और तर्कों के साथ बेबाकी से रखा सपा को अब विपक्ष की राजनीति से आगे बढ़कर सामाजिक न्याय, सम्मान और वंचित तबकों के हिस्सेदारी की नई ज़मीन तैयार करना होगा, लौटन राम निषाद जैसे वंचित तबके के जमीनी नेताओं को आगे कर ही 2027 का संघर्ष जीता जा सकता।

। लेकिन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा या प्रदेश कार्यालय के द्वारा कोई आधिकारिक पत्र जिला कार्यालय को नहीं प्राप्त हुआ है जिसमें यह जानकारी दी गई हो जिसमें लौटने राम निषाद को विधानसभा गोसाईगंज का प्रभारी बनाया गया हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *