कटका पुलिस का बड़ा खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

सोना-चाँदी, नकदी व लग्जरी कार बरामद, आधा दर्जन मुकदमों में वांछित गिरोह का पर्दाफाश

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले की कटका पुलिस ने चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार भोर पांच शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में थाना कटका, थाना जलालपुर, एसओजी, सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को मसोढा लिंक एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे सुबह करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय लोना (22), राजा उर्फ राज (19) निवासी हैदराबाद थाना कटका, बुद्ध प्रसाद उर्फ प्रधान लोना (43) व बब्लू लोना (40) निवासी सहरौली थाना बढ़हलगंज जनपद गोरखपुर और दिवाकर मिश्रा उर्फ बब्लू (33) निवासी बबुरा थाना कटका के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से चोरी और लूट की घटनाओं में सक्रिय था। आरोपियों पर कटका, जलालपुर, मालीपुर, शाहपुर, गाघा और कैम्पियरगंज थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। खासतौर पर बब्लू लोना पर गोरखपुर और अंबेडकरनगर जनपद में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया। जिसमें
सोने की चेन, हार, झुमके, अंगूठियां, टप्स, मोटी चैन गणेश-लक्ष्मी मुद्रांकित चाँदी के सिक्के, पायल और बिछिया, नकद 1.54 लाख रुपये,एक सीज की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुआ। एसपी केशव कुमार ने बताया कि आरोपियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर पुलिस टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे तत्वों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *