अम्बेडकरनगर! जहरखुरानी कर लूट, एसबीआई खाते से भी उड़ाए पैसे

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में जहरखुरानी कर युवक से लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां गुड़िया देवी पत्नी हरीराम निवासी ग्राम तेतरिया, थाना जहांगीरगंज ने थाना कोतवाली अकबरपुर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़िता के अनुसार उनका 20 वर्षीय पुत्र संतोष 9 सितंबर को पुना से घर लौट रहा था। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह ऑटो की तलाश में रोडवेज के पास गया। इसी दौरान दो बाइक सवार मिले और बातचीत के बाद अपने साथ ले गए। रास्ते में उन्होंने बिस्किट और पानी दिया, जिसे पीने के बाद संतोष बेहोश हो गया।


ग्रामीणों की मदद से उसे बसखारी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान होश आया। इस बीच उसे जहरखुरानी का शिकार होने की जानकारी मिली। लुटेरों ने उसका बैग, पर्स, मोबाइल और नकदी भी ले लिया। वहीं, अगले दिन बदमाशों ने उसके एसबीआई खाते से भी रुपए निकाल लिए।
पीड़िता की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *