महरुआ थाने में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक संपन्न

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना परिसर में बुधवार को क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा व थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों, समिति सदस्यों व सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक पंडाल में मानक के अनुसार केवल एक माइक और एक साउंड सिस्टम का ही उपयोग किया जाए, डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मूर्ति स्थापना और विसर्जन की जानकारी पूर्व में थाने को उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया। महरुआ थाना क्षेत्र में कुल 78 मूर्तियां स्थापित की जानी थीं, जिनमें से इस बार 74 प्रतिमाओं की स्थापना होगी। बैठक में ग्राम प्रधानों व समिति सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *